एटा में बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे के चलते हाईवे पर बड़ा हादसा होते-होते बचा। कोतवाली देहात क्षेत्र के रामपुर घनश्याम गांव के पास हाईवे पर एक के बाद एक सात वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि इनमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहांनि नहीं हुई।