एटा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर तन्मय जैन शनिवार को किसी कार्य से जब वहां पहुंचे, तो स्कूटी को बाहर खड़ा करके अंदर चले गए। इसी समय कोई अज्ञात व्यक्ति स्कूटी को चोरी कर ले गया। घटना के बाद चिकित्सक ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और सीएमएस डॉ. एस चंद्रा मौके पर आ गए। इमरजेंसी में लगे हुए कैमरे देखे।