फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रैली में बच्चों ने दिया ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश

एटा के सकीट में सेवा संकल्प अभियान के तहत तीसरे दिन बुधवार को ग्राम पुरांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर वॉश डे एवं किशोरी स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी ने किशोरियों और बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी नेत्रपाल सिंह ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है। यदि हम अपने आसपास सफाई रखेंगे तो बीमारियां दूर रहेंगी। सभी को नियमित रूप से हाथ धोना चाहिए। शौचालय का उपयोग करना चाहिए। इसके बाद गांव में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश देने के साथ बच्चों को हाथ धोने के सही तरीके भी बताए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें