एटा के अलीगंज कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को फसलों की जानकारी के साथ-साथ जागरूक भी किया गया। किसान मेले का आयोजन ब्लॉक प्रतिनिधि डॉ. अशोक रतन शाक्य ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। कृषक मेले का उद्देश्य सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एवं कृषि सूचना तंत्र जागरूकता को लेकर किसानों को जैविक खाद योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया और साथ ही फार्मर रजिस्ट्री, उत्पादकता बढ़ाने के उपाय के बारे में किसानों को बताया। मेले में इफको कंपनी के विशिष्ट उर्वरक खाद्यकारी आशीष कुमार और तंबाकू स्पेशलिस्ट विकास गोड, आरएम डीप सिंह, जिला प्रभारी अरुण कुमार ने किसानों को जानकारी दी और बताया मानव शरीर पर खान पान का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है क्योंकि हमारे शरीर को जिन पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है वह भोजन से ही प्राप्त होते हैं. मौजूदा समय में हम जो भोजन ले रहे हैं उसका मानव शरीर पर दुष्परिणाम अधिक हो रहा है. इसलिए जैविक खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा रहा है लगातार जैविक उत्पादों की मांग बढती जा रही है। किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित समस्त विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रदर्शन किया गया।