फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एटा के अलीगंज में तहसील बार एसोसिएशन चुनाव, ये बने अध्यक्ष और महामंत्री

धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Jan 2025 05:57 PM IST

एटा के अलीगंज में तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को सुबह 10 से 2 बजे तक मतदान कराया गया। तीन बजे मतगणना कराई गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर शेष कुमार तिवारी को 57 मत मिले, वहीं उनके प्रतिद्वंदी बीके अवस्थी को 24 मत प्राप्त हुए। 30 वोटों से शेष कुमार तिवारी अध्यक्ष पद पर विजय घोषित किए गए। सचिव पद पर प्रमोद कुमार सक्सेना को 36 मत, महेंद्र सिंह शाक्य को 31, शिवपाल सिंह यादव 6 तथा संतोष कुमार यादव को आठ मत प्राप्त मिले । सचिव पद पर भी एक मत निरस्त पाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार शाक्य तथा केपी सिंह, सह सचिव पद पर सुशील कुमार शाक्य, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र सिंह, वरिष्ठ सदस्य पर राकेश चंद दीक्षित, राधेश्याम संत ,जय कुमार शाक्य, नरेंद्र पाल सोलंकी, आनंद कुमार शाक्य, कनिष्ठ सदस्य पद पर अरुण कुमार शाक्य, शिवांग दुबे, प्रशांत सक्सैना, संजय यादव, अखिलेश यादव, राघव सिंह, राघवेंद्र सिंह, निखिल शाक्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए । नव निर्वाचित अध्यक्ष शेष कुमार तिवारी ने कहा अधिवक्ताओं का हित सर्वोपर रहेगा बार और बेंच का सामंजस बना रहे इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा अधिवक्ता साथी के लिए हमेशा तैयार हूं। नवनिर्वाचित सचिव प्रमोद कुमार सक्सेना ने कहा साथी अधिवक्ताओं ने जो दायित्व मुझे दिया है उसे पर पूरी तरह से खरा उतरूंगा। चुनाव प्रक्रिया एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह राठौड़, निर्वाचन अधिकारी रामेंद्र पाल पांडे, सह निर्वाचन अधिकारी केशव सिन्हा तथा जगदीश सिंह वर्मा की देखरेख में मतदान तथा मतगणना कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक निर्दोष सिंह सेंगर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें