फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हिंदू सम्मेलन में गिनाईं आरएसएस के 100 वर्ष की उपलब्धियां

अरुन पाराशर Updated Thu, 29 Jan 2026 09:07 PM IST

एटा के सकीट कस्बे के मोहल्ला खरा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें आरएसएस के जिला कार्यवाह ग्रीस लोधी ने संघ की 100 वर्ष की उपलब्धियां लोगों को बताईं। उन्होंने कहा हिंदू एकता ही संघ का मूल मंत्र है। हमें हिंदू एकत्रीकरण, जागरण के लिए काम करना है। मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। इसमें स्कूल की बालिकाओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। संचालन चारू वार्ष्णेय ने किया, इसमें दद्दन सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अंकित, आनंद किशोर वार्ष्णेय, ब्रह्मप्रकाश वार्ष्णेय, हरिश्चंद्र वार्ष्णेय, मुकेश जैन, आदेश दीक्षित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें