महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में मंगलवार को मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी से लेकर बिलिंग काउंटर हर जगह लोग कतार में खड़े रहे। इसके चलते लोगों को इलाज में काफी समय लग गया। मेडिकल कालेज में मेडिसीन विभाग की ओपीडी में सुबह से ही लंबी कतार लगी रही। कक्ष संख्या एक के सामने से लेकर गैलरी तक लोग अपनी बारी के इंतजार में खड़े रहे। लोगों को इलाज कराने में एक घंटे तक का समय लग गया। महुआनी से आए सतीश ने बताया कि इलाज कराने में काफी समय लग रहा है। आधे घंटे से से लाइन में खड़े हैं अभी तक नंबर नहीं आया।