राजकीय इंटर काॅलेज में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान समग्र शिक्षा के अंतर्गत जनपद स्तरीय कॅरियर गाइडेंस कार्यक्रम एवं कॅरियर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्र व छात्राओं ने कॅरियर से संबंधित चार्ट पेपर व कला काफ्ट के साथ प्रतिभाग किया और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के प्रति अपनी जागरुकता का प्रदर्शन किया।