देवरिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। ‘रन फॉर यूनिटी’ और ‘विकास भी, विरासत भी’ थीम पर निबंध प्रतियोगिता, राष्ट्रीय एकता की शपथ और मैराथन दौड़ आयोजित की गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सरदार पटेल के योगदान, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व के साथ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में बताया।