देवरिया के खुखुंदू में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से लाई गई मां दुर्गा की हंसमुख प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। करीब 1.50 लाख रुपये की लागत से तैयार इस प्रतिमा के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। युवा श्रद्धालु प्रतिमा के साथ तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।