फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को अंतिम विदाई

संदीप कुमार मिश्र Updated Sat, 11 Jul 2026 08:53 PM IST

असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह (36) का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पैतृक गांव रामपुर चंद्रभान में अंतिम दर्शन के लिए भारी बारिश के बावजूद हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सेना और पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी, जबकि पिता रमेश सिंह ने छोटी गंडक नदी के तट स्थित पटनवा पुल घाट पर पुत्र की चिता को मुखाग्नि दी। सत्येंद्र सिंह सात वर्ष पूर्व असम राइफल्स में भर्ती हुए थे। आठ जुलाई की रात ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार शाम उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से गोरखपुर पहुंचा, जहां से सेना के जवानों और परिजनों की मौजूदगी में गांव लाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें