फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: मानिकपुर सीएचसी में मानदेय काटे जाने से भड़के संविदा कर्मियों की हड़ताल

चित्रकूट जिले के मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी की तानाशाही और 51 संविदा कर्मियों का अक्टूबर माह का मानदेय काटे जाने से नाराज कर्मचारियों ने हड़ताल कर ओपीडी में ताला जड़ दिया। इससे दूर-दराज से इलाज कराने पहुंचे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इलाज न मिलने से एक महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे ई-रिक्शा से प्राइवेट अस्पताल ले गए। कर्मचारियों ने प्रभारी और बीपीएम पर मनमानी का आरोप लगाया है। सूचना पाकर एसीएमओ मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारी अधीक्षक को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें