चित्रकूट पुलिस ने नौ साल के राहुल के अपहरण और हत्या के मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक रिश्ते के चाचा श्यामबाबू पांडे ने मासूम राहुल का गला घोंटकर उसे मार डाला। मासूम बच्चे की हत्या की वजह सिर्फ ये थी कि उसकी मां ने श्यामबाबू की पत्नी पर चोरी का आरोप लगाकर उसे बेइज्जत किया था।