टांडा कला क्षेत्र के झोरी ग्राम सभा स्थित काली माता मंदिर के शृंगारोत्सव के मौके पर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन संतदास महाराज ने कहा कि बैकुंठ केवल एक स्थान नहीं बल्कि परम आनंद की अवस्था है। श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुाओं की भीड़ उमड़ी। महाराज ने कहा कि मानव को हर क्षण भगवत प्राप्ति के उपाय में तत्पर रहना चाहिए। कलियुग में भगवान के नाम का स्मरण से ही भगवत प्राप्ति हो सकती है। कथा सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो उठे और पूरा परिसर जयकारों से गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राम अवध मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, राकेश मिश्रा, बबलू मिश्रा, संजय मिश्रा, रोमी, रावण आदि मौजूद रहे।