फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा में चूक, प्लेटफॉर्म 7 के रैंप पर घूमता रहा सांड़; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 23 Apr 2026 01:42 PM IST

देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल पीडीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक सामने आई है। स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर सात के रैंप पर एक सांड को खुलेआम चहलकदमी करते देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड काफी देर तक रैंप पर टहलता रहा और रेलवे प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में वह खुद ही वहां से चला गया। इस दौरान किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई, लेकिन यह घटना सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। इस व्यस्त जंक्शन पर प्रतिदिन 20 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। स्टेशन पर यात्रियों की स्क्रीनिंग भी की जाती है, इसके बावजूद इस तरह का मवेशी प्लेटफॉर्म तक पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें