फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में निकाला जुलूस, उपजिलाधिकारी कार्यालय पर दिया धरना; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 23 May 2026 03:04 PM IST

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के नेतृत्व में लोगों ने जुलूस निकाला। कड़ी धूप में लोगों ने नौगढ़ दुर्गा मंदिर से तहसील मुख्यालय तक लगभग तीन किलोमीटर तक पैदल मार्च निकाला। पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने मार्च कर उपजिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया और मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाए, वनाधिकार कानून के तहत परंपरागत वन निवासियों को जमीन का पट्टा दिया जाए, बुलडोजर से गिराए गए घरों का मुआवजा दिया जाए और गांव-गांव में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। राजेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों, आदिवासियों और बनवासियों पर हमले तेज हुए हैं। उन्होंने कहा कि नौगढ़ क्षेत्र में बसे गरीब कमजोर लोग अपनी परंपरागत अधिकारों की बहाली, वनाधिकार कानून के तहत जमीन का पट्टा, मनरेगा में साल में 200 दिन काम और 600 रुपये दैनिक मजदूरी, आदिवासी समुदाय को 10 हजार रुपये पेंशन और युवाओं को स्थाई रोजगार की मांग कर रहे हैं। सभा में भाकपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य आर.के. शर्मा, अमेरिका सिंह यादव, शशिकांत कुशवाहा, जिला सचिव सुखदेव मिश्रा समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान राजकमल, श्रवण यादव, राम प्यारे, बनवासी, रामचंद्र, चेरो, बचाऊं सहित कई लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें