फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा कला में बंदरों और लंगूर का आतंक, दहशत में ग्रामीण; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 23 May 2026 02:43 PM IST

टांडाकला स्थानीय बाजार व सोनबरसा बाजार सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ समय से बंदरों का आतंक चरम पर है, जिससे स्थानीय निवासी बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले एक महीने से इलाके में दो लाल मुंह वाले बंदर घूम रहे थे, जिससे लोग पहले से ही सतर्क थे। लेकिन पिछले दो दिनों से अचानक 5-6 की संख्या में काले मुंह वाले (लंगूर) बंदरों का झुंड भी आ धमका है। बंदरों का यह झुंड अब लोगों के घरों, छतों और मुख्य रास्तों पर डेरा जमाए रखता है। इसके कारण ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। विशेषकर छोटे बच्चों और महिलाओं को लेकर परिजन हमेशा चिंतित रहते हैं, क्योंकि बंदरों के आक्रामक रुख से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।यद्यपि क्षेत्र में अभी तक बंदरों द्वारा किसी को काटने या घायल करने जैसी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है, लेकिन उनके हिंसक रवैये को देखते हुए ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से सामूहिक रूप से अनुरोध किया है कि इन बंदरों को जल्द से जल्द पकड़कर किसी सुरक्षित घने जंगल या प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को इस भय से मुक्ति मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें