चहनियां विकास खंड अंतर्गत टांडाकला से मारुफपुर को जाने वाली पीडब्ल्यूडी की पिच सड़क के दोनों ओर उगी जंगली घास और खर पतवार अब घने जंगल का रूप ले चुकी है। सड़क की पटरियों पर अत्यधिक झाड़ियां होने के कारण न केवल सड़क संकरी हो गई है, बल्कि राहगीरों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।यह सड़क हजारों की संख्या में लोगों के दैनिक आवागमन का मुख्य मार्ग है। इसमें विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राएं, बाजार जाने वाले व्यापारी और स्थानीय ग्रामीण शामिल हैं। सड़क के दोनों ओर फैली इन घनी झाड़ियों के कारण लोगों में जंगली जानवरों या अन्य खतरों का डर हमेशा बना रहता है। खासकर रात के समय राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन आग्रह है की सड़क के किनारे लगे इन घने जंगलों को तत्काल साफ कराया जाय ताकि राहगीरों को आने-जाने में किसी भी तरह के खतरे से बचाया जा सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।"