फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्धन गांव में बदहाल सड़क की सफाई न होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, VIDEO

चहनियां विकास खंड के टांडाकला क्षेत्र स्थित हर्धन गांव में बदहाल सड़क की सफाई न होने कारण गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव की मुख्य खरंजा गलियों और सीसी (सीमेंट-कंक्रीट) सड़कों पर सफाई न होने से उगी जंगली घास और झाड़ियों के जंगल पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नियुक्त सफाईकर्मी अपनी ड्यूटी में घोर लापरवाही बरत रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सफाईकर्मी गांव में कभी नहीं आता है। उसका काम केवल पंचायत भवन पर दो घंटे कुर्सी पर बैठकर हाजिरी लगाना और वापस चले जाना बन गया है। ग्रामीण विनोद यादव (बीडीसी) की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया शादी-ब्याह या अन्य कोई कार्यक्रम होने पर, सड़क की सफाई के लिए निजी मजदूर लगाने पड़ते हैं। सफाईकर्मी ने आज तक एक बार भी इन सड़कों को साफ नहीं किया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने ग्राम प्रधान को इस गंभीर समस्या से कई बार अवगत कराया, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई। चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में राहुल, राजकिशोर, केशव सूर्यनाथ रितेश गोलू कारन, सरोज, मनोज, बच्चा यादव और अन्य ग्रामीण शामिल थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें