पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। संबंधित विभाग सैनिकों और उनके आश्रितों से जुड़े मामलों का नियमानुसार और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित ‘सैनिक बंधु’ की बैठक में दिए।