विकासखंड नियामताबाद के भोजपुर गांव में सोमवार को मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने विधायक निधि से 9.15 लाख रुपये की लागत से होने वाले सीवर और इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास कराया। मेन रोड स्थित डायमंड लॉन से राजू चौबे के मकान तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। विधायक ने स्थानीय माताओं-बहनों के हाथों शिलान्यास कराया।