फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सड़कों का शिलान्यास, एक का लोकार्पण, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 14 Jan 2026 10:45 PM IST

मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब दो करोड़ 68 लाख 91 हजार रुपये की लागत से बनने वाली चार सड़कों का शिलान्यास एवं एक सड़क का लोकार्पण स्थानीय जनता के हाथों संपन्न कराया। इन सड़कों में मवई ग्राम सभा में सुल्तानीपुर सेतु तक पहुंच मार्ग – लागत 20 लाख 14 हजार रुपये, जीटी रोड करवत–चैनपुर संपर्क मार्ग – लागत 27 लाख 60 हजार रुपये, ग्राम सभा हरिशंकरपुर–गिद्धौली संपर्क मार्ग – लागत 1 करोड़ 9 लाख 17 हजार रुपये, काली महाल चौराहा से ओडवार संपर्क मार्ग – लागत 25 लाख 35 हजार रुपये, ग्राम सभा कुंडा कला–सुल्तानपुर संपर्क मार्ग – लागत 86 लाख 65 हजार रुपये शामिल हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुराग मौर्य, संदीप मौर्य, श्याम नारायण पटेल, कल्लू पाल, अतुलेश पटेल, अशोक सोनकर, सुनील शर्मा, बंटी पटेल, चंद्रा राजभर, सुनीता देवी, बैकुंठ मास्टर, रामनाथ यादव सहित विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया व बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें