फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी की लापरवाही, ग्रामीणों को खुद करनी पड़ रही सफाई, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 14 Jan 2026 10:45 PM IST

चहनियां विकास खंड के टांडाकला क्षेत्र अंतर्गत जुड़ा हर्धन गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आरोप है कि तैनात सफाई कर्मी गांव में नियमित सफाई नहीं कर रहा है, जिससे ग्रामीणों को मजबूरन अपने घरों के सामने सड़क और नालियों की सफाई स्वयं करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मी केवल पंचायत भवन पहुंचकर हाजिरी लगाता है और बिना सफाई किए वापस चला जाता है। इसके कारण गांव की गलियों और सड़कों पर कई स्थानों पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। लंबे समय से कूड़ा जमा रहने से दुर्गंध फैल रही है और संक्रमण व बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश और नमी के कारण मच्छर व कीटाणु तेजी से पनप रहे हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत से मांग की है कि सफाई कर्मी की लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, ताकि गांव को स्वच्छ और रोगमुक्त रखा जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें