टांडा कला ग्राम सभा में पिछले तीन दिनों से बिजली की आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को कड़ाके की ठंड में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को बिजली कर्मियों ने गड़बड़ी ठीक की। बाजार आंध्र चौक से लेकर गांव के अंदर सैकड़ों घर प्रभावित थे। गांव के आंतरिक हिस्से तक एक फेश तार जल जाने के कारण बिजली का पूरा वोल्टेज नहीं मिल पा रहा था। ग्रामीण कुंदन प्रजापति ने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मारूफपुर उपकेंद्र से संविदा कर्मचारी अजय मौर्य और विनोद यादव मौके पर पहुंचे। एसडीओ सियाराम यादव ने कहा कि जानकारी मिलने पर तुरंत लाइनमैन भेजकर जले तार को जोड़वा कर सप्लाई दे दी गई है।