अलीनगर थाना क्षेत्र के मवई खुद वार्ड में आरबीआई का एजेंट बन आये एक व्यक्ति द्वारा दंपति सोने के जेवरात देने के नाम पर 4.35 लाख रुपये ठगी किये जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मवई खुर्द के रहने वाले ओमप्रकाश की पत्नी लक्ष्मीना देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी वहां एक दुकान है। उनके यहां एक व्यक्ति अक्सर आता था। इस बीच उससे परिचय हो गया। एक दिन वह दुकान पर बेटी की शादी के आभूषण बनाने की बात अपने पति से कर रही थी। इस दौरान वह व्यक्ति दुकान पर खड़ा था। बताया कि उस व्यक्ति ने उनकी बात सुनकर खुद को आरबीआई का एजेंट बताते हुए कहा कि वह उन्हें सस्ते में अच्छा सोना दिला सकता है। उसने दंपति को झांसा देते हुए बताया कि आरबीआई के पास जो सोना गिरवी रखा हुआ है वह डूब जाता है। ऐसे में आरबीआई उन्हें सस्ते में बेचने के लिए देता है। जिसे मै सस्ते दामों पर बेच देता है। इसके बाद उस व्यक्ति ने दंपति को सोनू के आभूषण के नमूने भी दिखाए जो उन्हें पसंद आ गया। लक्ष्मीना देवी ने बताया कि 07 जनवरी को सुबह लगभग आठ बजे वह व्यक्ति आभूषण लेकर घर आया। इसके बाद दंपति ने उसे 04 लाख 35 हजार रुपये दे दिये। इस बीच लक्ष्मीना देवी चाय बनाने के लिए चली गई और उनके पति कुछ काम से घर में चले गये। इतने ठग रुपये लेकर वहां से फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी आरोपी का कहीं भी पता नहीं चला। बाद में पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।