फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौकाल दिखाने के लिए लहराया तमंचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 04 Jun 2026 11:05 PM IST

बलुआ थाना क्षेत्र के नैढ़ी ईदगाह चौराहे पर मंगलवार को मारपीट के दौरान तमंचा लहराकर दहशत फैलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह ने बताया कि आमिर अहमद (24) निवासी बड़गावां थाना बलुआ, जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज प्राथमिकी में कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 2 जून को नैढ़ी ईदगाह चौराहे के पास उसकी एक व्यक्ति से मारपीट हुई थी, जिसके बाद उसने तमंचा लहराकर उसे धमकी दी थी। उसने स्वीकार किया कि इलाके में अपना भौकाल बनाने के लिए वह अवैध असलहा अपने पास रखता था। आरोपी ने यह भी बताया कि उसने उक्त तमंचा बिहार के भभुआ जिले में एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी घर से वाराणसी जाने के लिए निकला था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें