चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह सड़क हादसे में एंबुलेंस चालक कृष्णानंद उपाध्याय की मौत हो गई। बड़े साहब के ढाबा के समीप सर्विस रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।