फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में बोले उप मुख्यमंत्री- मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही समाजवादी पार्टी

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बुलंदशहर के शिकारपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत भाजपा विधायक अनिल शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। पाठक ने अनिल शर्मा के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और पूरी सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। पाठक ने इस दौरान समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा को "मुंगेरीलाल के हसीन सपने" देखने वाली पार्टी बताया। पाठक ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा की गुंडई और अराजकता को आज भी नहीं भूली है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने प्रदेश में माफिया राज को बढ़ावा दिया। पाठक के अनुसार, सपा सरकार ने कानून-व्यवस्था ध्वस्त की और अराजकता फैलाई। उन्होंने अखिलेश यादव के तानाशाही वाले बयान पर पलटवार किया। पाठक ने जोर देकर कहा कि तानाशाही समाजवादी पार्टी के लोग ही करते थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें