बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के दो अफसरों की हत्या करने के आरोपी अजय प्रताप सिंह से ताऊ के परिवार ने दूरी बना ली है। आरोपी अजय की ताई ने वीडियो जारी कर कहा है कि उनका अजय से कोई संबंध नहीं है। उनके पति और बेटों को फंसाया जा रहा है। हमारी संपत्ति, घर और जमीन सब अलग है। हम लोग उससे करीब 40 साल पहले ही अलग हो चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति राकेश सिंह अस्थमा के मरीज हैं और हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री से उनके परिवार को बचाने की अपील की।