बदायूं के कछला में गंगा नदी में डूबे युवक की तलाश के लिए सोमवार को व्यापक अभियान चलाया गया। पुलिस, 22 निजी गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी है। युवक ने रविवार को उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला पुल से गंगा में छलांग लगाई थी। घाट पर उसकी बाइक मिलने के बाद पहचान नगला निवासी श्रीराम के रूप में हुई। सोमवार सुबह आठ बजे चार स्टीमर के साथ गोताखोर गंगा में उतरे। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी सोमवार दोपहर तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।