फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रकाश पर्व पर बदायूं में धूमधाम से निकाला नगर कीर्तन, गतका दल ने दिखाए करतब

मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Jan 2025 05:21 PM IST

गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को बदायूं में नगर कीर्तन धूमधाम से निकाला गया। इसमें झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जगह-जगह कीर्तन का स्वागत किया गया। गुरुद्वारा श्रीगुरु नानक सत्संग सभा की ओर से निकाले गए नगर कीर्तन में सबसे पहले कीर्तन दरबार सजाया गया। इसके बाद सिख पंथ के निशान साहिब को नया चोला पहनाकर पंच प्यारों की अगुवाई में संगत ने अरदास की। जयघोष के साथ गुरु के आगमन पर्व का शुभारंभ किया। पंजाबी चौक से प्रारंभ हुआ नगर कीर्तन टिकटगंज, हलवाई चौक, बड़ा बाजार, खैराती चौक, गुरुद्वारा लोटनपुरा, गुरुद्वारा जोगीपुरा, लावेला चौक, सुभाष चौक से मढ़ई चौक होता हुआ गुरुद्वारा साहिब पर समाप्त हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें