फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में सुबह छाया रहा कोहरा, फिर बादलों में छिपा सूरज, ठंड से कांपे लोग

मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Jan 2025 12:27 PM IST

बदायूं में सर्दी सितम ढा रही है। शुक्रवार को और भी ज्यादा गलन रही। सुबह कोहरा छाया रहा। 12 बजे कोहरा छंटने के बाद भी सूरज के दर्शन नहीं हुए। बादल छाए रहे। तापमान के लगातार गिरने से कई निजी स्कूलों ने बच्चों की छुट्टी कर दी है। जिले में पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। शीतलहर से गलन बढ़ गई है। शुक्रवार को मौसम और भी ज्यादा बिगड़ गया। सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिन के चढ़ते ही कोहरा दूर हो गया, लेकिन बादल छाए रहे। सर्दी के कारण कई निजी स्कूलों ने बच्चों की छुट्टी कर दी है। हालांकि बड़े बच्चों की छुट्टी अभी नहीं हुई है और वह जिला प्रशासन के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। वहीं शहर में विभिन्न स्थानों पर नगर पालिका परिषद की ओर से अलाव लगाए गए हैं। तमाम लोगों को अलाव के सामने बैठा देखा गया। इनमें ज्यादातर लोग श्रमिक और राहगीर नजर आए। कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए लोग हर संभव प्रयास कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों को कोयला और लकड़ी खरीदते देखा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें