फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में संविलियन स्कूल में लगे रहे ताले... गुरुजी के आने का इंतजार करते रहे बच्चे, वीडियो वायरल

मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 10:34 PM IST

बदायूं के सिलहरी विकास क्षेत्र जगत के गांव किसरुआ के संविलियन स्कूल पर बच्चों को एक घंटे तक अध्यापकों का इंतजार करना पड़ा है, क्योंकि स्कूल का गेट बंद था। देखते ही देखते अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। इसकी अधिकारियों से शिकायत की गई तब करीब एक घंटे के बाद प्रधानाध्यापक पहुंची और स्कूल का गेट खोला। इसके बाद बच्चे स्कूल में दाखिल हो सके। स्कूल का समय सुबह आठ बजे से एक बजे तक है। जगत विकास क्षेत्र के गांव किसरुआ के संविलियन स्कूल में बच्चे पढ़ने के लिए सुबह आठ बजे स्कूल पहुंचे तो गेट पर ताला लगा मिला। कुछ देर इंतजार के बाद बच्चे घर लौटने लगे। जिसे देखकर अभिभावक स्कूल पर आ गए। प्रधानाध्यापक को फोन लगाया, लेकिन रिसीव नहीं हो सका। इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों को फोन कर अवगत कराया गया। करीब नौ बजे के बाद पहुंची प्रधानाध्यापक ने ताला खोला तब बच्चे स्कूल में पहुंचे। इस दौरान किसी मामले का पूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी सफाई देने को सामने आने लगे। बीईओ जगत ब्लॉक ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में है, जानकारी करने पर पता लगा कि प्रधानाध्यापक किताबें लेने के लिए विकास खंड मुख्यालय गईं थी। बच्चे व अध्यापक स्कूल पहुंच गए थे। स्कूल की चाबी प्रधान के घर पर थी। चाबी लेने अध्यापक नहीं गए। मामले की जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें