बदायूं में जगह-जगह हुई खोदाई की वजह से जाम की स्थिति बन रही है। बृहस्पतिवार को लावेला चौक पर जाम लग गया। इस दौरान मजिस्ट्रेट की गाड़ी भी फंस गई। इस दौरान लोगों को परेशानी भी हुई। जलभराव से निजात दिलवाने के लिए लावेला चौक, छह सड़का सहित अन्य जगहों पर खोदाई कराई जा रही है। इन जगहों से निकली मिट्टी लोगों ने लिए नासूर बन गई है। बृहस्पतिवार को लावेला चौक पर जाम लग गया। जिला अस्पताल से लावेला के बीच वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान एक मजिस्ट्रेट की गाड़ी भी फंस गई। करीब 10 मिनट गाड़ी फंसी रहने के बाद जोगीपुरा की ओर निकल गई। लोगों का कहना है कि नाला को पाट दिया गया है, लेकिन उससे निकली मिट्टी परेशानी का सबब बनी हुई है। राहगीर संदीप सिंह ने बताया कि बरसात होने की वजह से फिसलन आ गई है। इस वजह से वाहनों को निकलने में समस्या हो रही है।