बदायूं में अमर उजाला के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की छात्राओं ने सोमवार को महिला थाने में पहुंचकर पुलिस के कार्य करने का तरीका जाना। छात्राओं ने विभिन्न पटलों पर जाकर जानकारी ली। इस दौरान इंस्पेक्टर ज्योति सिंह ने छात्राओं को विभिन्न जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोई दिक्कत आने पर डायल 112 पर कॉल करें, तुरंत मदद करने के लिए पुलिस पहुंचेगी। कार्यक्रम में 40 छात्राएं मौजूद रहीं।