बदायूं में कछला घाट पर गंगा में स्नान करते समय एक कांवड़िया डूब गया। हाथरस जिले से जत्थे के साथ गंगाजल भरने आए कांवड़िये रविवार रात करीब एक बजे गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में कांवड़िया अभिषेक बह गया। साथी कांवड़ियियों ने पुलिस को सूचना दी। रात में ही चौकी इंचार्ज ने गोताखोरों को भेजा और तलाश कराई, लेकिन अभिषेक का पता नहीं चला। रात में खबर मिलते ही अभिषेक के पिता व अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।