बदायूं के उझानी में सोमवार को ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में ई-रिक्शा चालक से मारपीट कर दी। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने स्थिति को शांत कराया।