बदायूं के जगत ब्लॉक क्षेत्र के बीबीपुर गांव में बुखार के प्रकोप के बीच डेंगू के दो और संदिग्ध मरीज मिले हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में मरीजों की जांच के दौरान दोनों में डेंगू के लक्षण मिले। दोनों की एलाइजा जांच कराई जाएगी। इधर, कांग्रेस ने गांव में अव्यवस्था को लेकर धरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव सुबह से गांव में धरने पर बैठे हैं।