अमानगढ़ में वन एवं जलवायु मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर तृतीय पर्यटन सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी , गणमान्य लोग बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बुधवार को अमानगढ़ रिजर्व में वन पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु मंत्री केपी मलिक ने हरी झंडी दिखाकर तीसरे पर्यटन सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने अमानगढ़ में पर्यटन शुरू करने और इसको उज्जवल भविष्य की कामना को लेकर पर्यावरण मंत्री ने सभी को आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व विभागीय अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया गया।सक्षम स्पेशल स्कूल बिजनौर के दिव्यांग बच्चों ने अतिथियों के स्वागत में मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाह वाही लूट ली। आयोजको की ओर से प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों, शिक्षकों एवं विभागीय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र दिए गए ।कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों को स्मृति एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।