फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिजनाैर में नीम का विशाल पेड़ गिरा, हादसा टला, एसडीएम आवास के निकट मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित

डिंपल सिरोही Updated Tue, 05 Nov 2024 05:44 PM IST

बिजनाैर जनपद के नजीबाबाद में पालिका परिषद द्वारा नाला निर्माण के दौरान एसडीएम आवास के निकट नीम का विशाल पेड़ नाला खुदाई के दौरान जड़ें खोखली होने के कारण गिर गया। एक बाइक पेड़ की चपेट में आ गई। बड़ा हादसा टल गया। नगर पालिका परिषद द्वारा नगर की बरसात की जल निकासी के लिए नाला निर्माण कराया जा रहा है। एसडीएम आवास के निकट मंगलवार को नाला खुदाई के दौरान पुराना नीम का पेड़ की जड़े खोखली होने से शाम लगभग 4:30 बजे अचानक सड़क पर गिर गया।  संयोग से उस समय वाहनों का आवागमन नहीं था। विपरीत दिशा में आंखों के अस्पताल और एक सैनेटरी प्रतिष्ठान के सामने खड़े लोगों ने भाग कर जान बचाई।वहां खड़ी एक बाइक पेड़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही नगर पालिका कर्मचारी और ठेकेदार ने मौके पर पहुंचकर अवरुद्ध मार्ग को खुलवाने के लिए सड़क के बीच गिरे  पेड़ का कटान शुरू कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें