चांदपुर स्पोर्टस सोसाईटी चांदपुर के तत्वाधान में आयोजित विवेक कप नार्थ जॉन हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मैच के सीनियर में काशीपुर व रामपुर तथा जूनियर में मुरादाबाद व मेरठ के बीच मुकाबला होगा।हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में अज़ान ग्रुप दिल्ली और विवेक विश्व विद्यालय बिजनौर के सहयोग से चांदपुर स्पोर्ट्स सोसायटी के तत्वधान में आयोजित पांच दिवसीय नार्थ हॉकी टूर्नामेंट विवेक कप के चतुर्थ दिन कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि गोविन्द मित्तल तथा अनंत अग्रवाल ने किया। चतुर्थ दिए हुए सेमीफाइनल मैच में मेरठ, काशीपुर, मुरादाबाद, मेरठ की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है।