बिजनौर जिले के चांदपुर हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर दिनांक 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक नॉर्थ जॉन विवेक कप अंडर - 14 हॉकी टूर्नामेंट का आजशुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में एसडी इंटर कॉलेज सदर मेरठ टीम ने अपना शानदार खेल की बदौलत एक तरफा मुकाबले में चांदपुर इलेवन टीम को 4-0 से पराजित कर जीत दर्ज की । हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया, मैच के 10वें मिनट में राघव प्रजापति, 16वें मिनट में दीपक कुमार, 40वें मिनट में कार्तिक यादव , 45वें मिनट में अमन शर्मा ने अपनी टीम के लिए गोल दागे । जबकि पराजित टीम कोई गल न कर सकी। वहीं टूर्नामेंट का अगला मैच कल सुबह 11:00 बजे खेला जाएगा।