फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तनाव प्रबंधन कार्यशाला में विद्यार्थियों को मसल्स और विजुअल मेमोरी का महत्व

डिंपल सिरोही Updated Sat, 25 Jan 2025 07:19 PM IST

बिजनौर यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से आरंभ हो रही है। बोर्ड परीक्षार्थियों के परीक्षा को लेकर तनाव दूर करने एवं बेहतर तैयारी के टिप्स के लिए कार्यशाला हुई। कार्यशाला में मनोविज्ञान विशेषज्ञ रीना तोमर ने बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा के तनाव से दूर हरने के उपाय सुझाए। तैयारी के दौरान समय प्रबंधन, पढ़ने का अभ्यास करने तथा तनाव से दूर रहकर लक्ष्य बनाते हुए परीक्षा की तैयारी करने का मंत्र दिया। आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर में शनिवार को आयोजित तनाव प्रबंधन, कार्यशाला में मुरादाबाद से पहुंची मनोविज्ञान विशेषज्ञ रीना तोमर ने कहा कि परीक्षाओं का समय धीरे धीरे पास आ रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी भी कुछ तनाव में आ जाते हैं, जिससे मेहनत करने के बाद भी उनको आशानुरूप परिणाम नहीं मिल पाता है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादश मंडल मुरादाबाद मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा कि बोर्ड परीक्षार्थी एकाग्र मन से परीक्षा की तैयारी करें, भटके नहीं, समय सारणी बनाकर तैयारी करें। परीक्षा को लेकर तनाव बिल्कुल भी न ले। अपने विषय को लिख लिख कर तैयार करें। रोजगार विद अंकित की टीम से आए दीपक भाटी अमर चौधरी ने विद्यार्थियों को मसल्स मेमोरी और विजुअल मेमोरी का महत्व बताते हुए बोर्ड परीक्षा की तैयारी के टिप्स दिए। डीआईओएस जयकरन यादव ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि परीक्षा की तैयारी बिना तनाव के करें। बताया कि उनके हेल्प के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। प्रधानाचार्य कैप्टन बिशन लाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इन्होंने भी दिए बोर्ड परीक्षा की तैयारी के टिप्स प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि परिषद के जारी मॉडल प्रश्न पत्रों को जरूर हल करें। सर्वप्रथम अपने प्रश्नपत्र को सावधानी पूर्वक पढ़े। इसके बाद प्रश्नों का उत्तर सटीक व सुस्पष्ट लिखें। -प्रधानाचार्य डॉ. निशांत यादव कहा कि विद्यार्थी निरंतर पूर्ण अभ्यास लिखने का भी करें, लक्ष्य का निर्धारण, संतुलित आहार लें और दूसरों से स्वयं की तुलना न करें। -आरडब्ल्यूए रोजगार विद अंकित भाटी ने छात्रों को परीक्षा के तनाव से दूर रहने के उपाय बताएं। कहा कि शांत मन से निरंतर पढ़ाई करें और रोजाना अभ्यास लिखने का करें, रोजाना माॅक टेस्ट संतुलित आहार जरूर ले। मसल्स मेमोरी का महत्व बताते हुए टिप्स दिए। -मनोविज्ञान विशेषज्ञ रीना तोमर ने बच्चों से संवाद दिया किया। उनके सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासा शांत की। उन्होंने दसवीं, इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा के तनाव से दूर रहने के उपाय बताएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें