फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिजनाैर में मकान के ताले तोड़कर चोर नकदी व सोने चांदी के जेवर लेकर फरार

बिजनाैर जनपद के चांदपुर थानाक्षेत्र में नगर के मोहल्ला विवेकनगर में चोर लता देवी के मकान के ताले तोड़कर करीब डेढ लाख की नकदी व लाखों रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। मोहल्ला विवेकनगर निवासी लता देवी पत्नी स्वर्गीय चमन लाल सूद रविवार को भैयादूज पर नगर के ही मोहल्ला शाहचंदन में अपने भाई के घर गई थी। लता ने बताया कि तवियत खराब हो जाने पर वह रात में वहीं रूक गई थी। सुबह आकर देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में सेफ खुली थी। सामान बिखरा हुआ था। चोर डेढ लाख की नकदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें