बिजनौर के धामपुर में नगीना मार्ग स्थित 100 बेड अस्पताल के सरकारी आवास में सोमवार सुबह ईएमओ डॉ. नवनीत कुमार यादव (55) का शव मिला। वह कमरे में जमीन पर औंधे मुंह पड़े थे और उनके सिर से खून निकल रहा था। डॉक्टर अमित कुमार के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। वर्ष 2023 से अस्पताल में कार्यरत डॉ. यादव मूल रूप से बागपत के अमीनगर सराय के निवासी थे। पुलिस को सूचना दे दी गई है।