धामपुर में शनिवार देर रात मुरादाबाद रोड पर सार्थक अस्पताल के पास कार और सामने से तेज गति से आ रही पिकअप की टक्कर हो गई। कार में सवार निजी अस्पताल में सहायक कर्मचारी रूप में कार्यरत 25 वर्षीय रचित कुमार की मौत हो गई। चालक अंकुर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।