फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में एसपी कैंडीडेट के पति को पुलिस ने घसीटकर किया बाहर

Sat, 02 Dec 2017 06:56 AM IST
अशोक मधुप, अमर उजाला टीवी/ बिजनौर

शुक्रवार को यूपी नगर निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान बिजनौर में मतगणना स्थल पर पोस्टल बैलेट में कैंसिलेशन को लेकर सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी और नजीबाबाद के पूर्व चेयरमैन मौजम्म खान के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। नजीबाबाद नगर पालिका से पूर्व चेयरमैन मौजम्म खान की पत्नी शबा खान समाजवादी पार्टी के टिकट पर प्रत्याशी थीं। मतगणना के दौरान 11 पोस्टल बैलेट में से एक पोस्टल बैलेट में पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर को लेकर मौजम्म खान और सीडीओ में तीखी नोकझोंक हुई। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को बीच में आना पड़ा। मौजम्म खान से कैम्पस से बाहर जाने को कहा गया जिसपर वो अड़ गए। इसके बाद कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौजम्म खान को घसीटते हुए मतगणना स्थल से बाहर किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें