फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में योग सप्ताह की शुरूआत हुई बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है नियमित अभ्यास को जरूरी बताया गया

नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 15 Jun 2025 08:59 PM IST

अंतराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर रविवार को जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में योग सप्ताह की शुरूआत हुई। जिपं अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी और डीएम शैलेश कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर सामूहिक योगाभ्यास का शुभारंभ किया। इस दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। योग प्रशिक्षक संदेश योगी और डॉ. प्रियंका सिंह योग प्रोटोकॉल का पालन कराया और विभिन्न योगासनों का परिचय दिया। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे विश्व में योग का डंका बज रहा है। डीएम ने बताया कि वैश्विक स्तर पर योग ने मानव जीवन को सदैव स्वथ्य और ऊर्जावान जीवन शैली प्रदान की है। भारत की योग आसनों को विदेशों में अपनाया जा रहा है। योग से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक चेतना का भी विकास होता है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि योग सप्ताह के आयोजन में सभी विभाग अपने स्तर से दायित्वों का निर्वहन कर रहे है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष चक ने बताया कि योग सप्ताह का उद्देश्य तभी सफल होगा जब जनमानस अपने जीवन शैली में योग को एक निरन्तर प्रक्रिया के रूप में अपनाएं। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी डॉ. सरोज शंकर राय, नोडल अधिकारी डॉ. नित्यानंद यादव ने बताया कि योग सप्ताह के अंतिम दिन 21 जून को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास होगा। इस मौके पर जिला क्रीडाधिकारी अभिज्ञान मालवीय, डीडीओ ज्ञान प्रकाश, उपायुक्त मनरेगा राजाराम, डीपीआरओ संजय मिश्र जिला सूचना अधिकारी डॉ आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें