भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के सराय कंसराय के पास वाराणसी-जंघई रेलखंड पर एक महिला ने सारनाथ एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। घटना के बाद महिला का शव कई टुकड़ों में कटकर पटरी पर बिखर गया। जिसके कारण पंजाब मेल ट्रेन को एक घंटे तक रोकना पड़ा। ट्रैक की सफाई के बाद पंजाब मेल को आगे बढ़ाया जा सका।