फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में दुस्साहसिक वारदात, बंद मकान को चोरों ने खंगाला, नकदी समेत कीमती सामान गायब

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 07:48 PM IST

कोतवाली क्षेत्र के चकसिखारी गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों के नकदी, आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। परिवार वालों के न रहने का चोरों ने फायदा उठाया। चोरी के बाद मेनगेट पर ताला भी बंद कर दिया। पीड़ित के मुताबिक 20 से 25 लाख की चोरी हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मौका-मुआयना किया। चकसिखारी गांव निवासी गोविंद लाल मिश्र ने पुलिस को दिए तहरीर बताया कि पांच फरवरी को वह मुंबई से घर आया। उसके ससुराल लखनों में भाभी सरोजा देवी के पास से चाभी मंगवाया। मेनगेट का ताला खोलने लगा तो नहीं खुला तोड़कर अंदर गया तो अलग-अलग कमरों का ताला टूटा मिला। बाक्स में रखी अटैची को खोलकर देखा तो उसकी पत्नी के गहने और आभूषण गायब थे। जिसमें 500 की पांच गड्डी, 50 की दो, 20 की दो गड्ड़ी रखी गई थी नहीं मिली। इसके अलावा पत्नी का मंगलसूत्र, मांगटीका, चैन समेत 15 से 20 लाख के आभूषण आदि भी नहीं मिले। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने 20 से 25 लाख की चोरी की। आशंका जताई कि चोरी के बाद मेनगेट पर चोरों ने दूसरा ताला लगा दिया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर विष्णुप्रभा सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। बाक्स में रखी कुछ अटैची टूटी मिली, जबकि कुछ पहले की जैसी ही रखी मिली। मकान में सिर्फ मेनगेट से ही आने का रास्ता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बीते 24 घंटे में जिले में तीन चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। तीनों ही घरों में कोई रहने वाला नहीं था। औराई के तुलापुर में कारोबारी के घर, भदोही के लालीपुर में एडीजे के मकान और अब ज्ञानपुर चकसिखारी में चोरों ने हाथ साफ किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें